Thursday, April 25, 2024
Homeमनोरंजनसपना चौधरी को नहीं मिल रहा काम - बोली लोग टैलेंट नहीं,...

सपना चौधरी को नहीं मिल रहा काम – बोली लोग टैलेंट नहीं, देखना चाहते हैं…..

रोहतक। हरियाणा की मशहूर देसी क्वीन सिंगर और डांसर सपना चौधरी सॉन्ग वीडियोज की वजह से खूब छाईं रहती हैं। जब से सपना टीवी शो बिग बॉस में आई थीं। तब से उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है। आज सपना चौधरी की लोकप्रियता हरियाणा तक ही सीमित होकर नहीं रह गई है, बल्कि विदेशों तक में उनके गानों की गूंज सुनने को मिलती है। करियर में अपार सफलता पाने के बाद सपना चौधरी ने एक बड़ा खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया है।

सपना

करियर पर बात करते हुए सपना कहती हैं, आज वो जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिये उन्होंने काफी मेहनत की है। शायद यही वजह है कि अतीत पर बात करते हुए सपना दुखी हो जाती हैं। बातचीत के दौरान सपना ने उनके संघर्ष के दिनों का वो सच बताया है, जिसके बारे में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। मैं जितना डिजर्व करती थी, वो मुझे नहीं मिल पाया है। अभी बहुत आगे जाना है, मैं रुकने वालों में से हूं नहीं। मैं अपना हक लेकर रहूंगी, मैंने हमेशा अपने काम को ही पूजा माना है। लोग मुझे जानते हैं और प्यार करते हैं, क्योंकि मैं सपना चौधरी हूं। मुझे पहचान करियर से मिली है। यह पहचान मुझे बहुत प्यारी है, जिसे कभी खोना नहीं चाहूंगी।

सपना चौधरी ने बताया कि ‘जल्द ही उन्हें इस इंडस्ट्री में काम करते हुए 15 साल पूरे होने वाले हैं। वो अब हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करना चाहती हैं। अभी वो अपने क्षेत्र में ही काम करती हैं। ऐसे में उन्हें अपना टैलेंट दिखाने का ज्यादा खास मौका मिल नहीं पाया। सपना ने बताया कि उन्हें काम इस लिए नहीं मिल पा रहा क्योकि वो ऐसे कपड़े नहीं पहन सकती हैं। जिसमें उनका शरीर नज़र आए। ना ही वो जबरदस्त अंग्रेजी बोल सकती हैं।

सपना

उनके लिए यही बातें अब मुश्किल खड़ी करती हुई दिखाई दे रही हैं। मुंबई में लोग तभी बात करते हैं। जब उन्हें कोई काम होगा। वहीं इंडस्ट्री में भी कई ऐसे लोग है जो खूब जज करते हैं। उनके साथ कई बार ऐसा हुआ है कि उनकी पहचान की वजह से उन्हें डिजाइनर ड्रेस तक नहीं दी गई। वो नहीं जानती कि वो कितने समय तक इंडस्ट्री में रह सकती हैं। लेकिन आज जो भी वो हैं केवल अपनी परफॉर्मेंस के कारण हैं।

सपना कहती हैं कि ये जर्नी मेरे लिए कभी आसान रही ही नहीं। मैंने बहुत सहा और देखा है। जब शुरू में काम करती थी, तो लोगों की गालियां सुनी हैं। जिसका जो मन करता था, वो उस नजर से देख लेता था। अपने आपको साबित करने में वक्त लगता है। मुझे बहुत वक्त लगा। मैंने इस दौरान बस अपने काम को शिद्दत से किया। बाकी सभी उम्मीद छोड़ चुकी थी। लोग जो बोलते थे, वो एक कान से सुन दूसरे कान से निकाल देती थी। देर रात सफर किया करती थी। लोग नीची निगाहों से देखते थे। कई लोग कहते थे कि ये लड़की हमारा कल्चर खराब कर रही है। ये डांस करती है, हमारे बच्चे इसी से सीखते हैं। मैं तो आज भी बोलती हूं कि भगवान किसी लड़की को स्टेज परफॉर्मर न बनाए। क्योंकि हमने वो चीजें अंदर बैठा ली हैं, जिसकी कभी कल्पना नहीं की जा सकती है।

सपना चौधरी ने अंत में कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि वो डांस से ऊब गई हैं। डांस हमेशा उनके लिए पहला प्यार रहेगा। लेकिन अब उनका मन करता है कि वो दूसरी चीज़ों में भी अपना हाथ अजमाए। सपना ने उम्मीद जताई की जल्द ही उन्हें काम मिलेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular