Wednesday, May 1, 2024
Homeदेशमहिला क्रिकेटर की ओडिशा के जंगल में मिली लाश

महिला क्रिकेटर की ओडिशा के जंगल में मिली लाश

Women Cricketer Death: ओडिशा की भारतीय महिला क्रिकेट टीम की क्रिकेटर राजश्री की मौत हो गई है। राजश्री की लाश ओडिशा के जंगल में पेड से लटकी हुई बरामद हुई है। 22 वर्षीय क्रिकेटर राजश्री  तीन दिनों पहले ही अपने घर से गायब हो गई थी। आखिरकार शुक्रवार को गुरुदिझटिया जंगल में उनकी  लाश पेड़ से लटकी हुई बरामद हुई। पुलिस ने इसे सुसाइड का मामला बताया है।

वहीं राजश्री के परिवार ने बेटी की मौत के मामले में कोच के साथ-साथ ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन पर भी आरोप लगाए हैं। स्थानीय मीडिया का कहना है कि राजश्री क्रिकेट ट्रेनिंग कैंप में भी शामिल हुई थीं। इसमें कुल 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। वह फाइनल में जगह नहीं बनाने के कारण तनाव में थीं और 11 जनवरी के बाद लापता हो गई थीं।

राजश्री की मां ने एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू देते हुए बताया कि राजश्री चयन कैंप के लिए कटक गई थी। वहां एक होटल में वह ठहरी थीं। कैंप में 10 दिनों के बाद राजश्री को जानबूझकर बाहर कर दिया गया था। राजश्री के परिवार वालों का यह कहना है कि वह कैंप के दौरान बेस्ट खिलाड़ी थीं। फाइनल के लिए नहीं चुने जाने के बाद उनकी बेटी तनाव में थीं। इसे लेकर राजश्री ने अपनी बहन को भी फोन किया था।

राजश्री के परिवार वालों ने तीन से लापता बेटी के अपहरण के शक को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस राजश्री की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को खिलाड़ी का स्कूटर और हेलमेट पुलिस को मिला था। उसके बाद जब जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि राजश्री का फोन जंगल के आसपास बंद हुआ था। पुलिस आखिरी मोबाइल नेटवर्क लोकेशन की बदौलत जंगल तक पहुंची।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular