Wednesday, May 22, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पीजीआई में शव छोड़कर...

रोहतक में दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पीजीआई में शव छोड़कर भागा पति, 5 पर मामला दर्ज

- Advertisment -

आशा को पीजीआई में यह कहकर दाखिल करवाया था कि उसने खुद को फांसी लगा ली है। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि आशा मर चुकी है। उसने देखा तो बहन को न केवल चोटें मारी गई थी, बल्कि गला घोंटकर हत्या की गई है।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक के पटेल नगर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पति पीजीआई रोहतक के ट्रामा सेंटर में पत्नी के शव को छोड़कर भाग गया। अब मृतक महिला के पति फरार हैं। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जा रहा हैं।

सोनीपत जिले के गांव किढ़ोली निवासी देवराज ने दी शिकायत में बताया कि जून 2018 में उसने अपनी बहन 23 वर्षीय आशा का विवाह रोहतक के पटेल नगर निवासी गौरव के साथ किया था। रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे आशा का फोन आया। आशा ने बताया कि उसका पति गौरव जान से मारने की धमकी देकर बुरी तरह से मारपीट कर रहा है। उसने गौरव को समझाया कि उसकी बहन से मारपीट न करें। सुबह वह रोहतक आकर समझा देगा। इसके बाद फोन कट गया।

देवराज ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5 बजकर 28 मिनट पर गौरव का फोन आया। उसने कहा कि पीजीआई आ जाओ। आशा गिर गई है और उसका पैर टूट गया है। जब वह पीजीआईपहुंचा तो ससुराल पक्ष से कोई नहीं था। उसने आशा को पीजीआई में यह कहकर दाखिल करवाया था कि उसने खुद को फांसी लगा ली है। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि आशा मर चुकी है। उसने देखा तो बहन को न केवल चोटें मारी गई थी, बल्कि गला घोंटकर हत्या की गई है। उसके पति वारदात के बाद से फरार हैं। वे पीजीआई से घर गए, लेकिन आशा के पति वहां भी नहीं मिले।

मृतका के भाई ने बताया कि आशा को उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए लंबे समय से परेशान कर रहे हैं। दो साल पहले दहेज के लिए हाथ तोड़ दिया था। लंबे समय तक आशा मायके रही। अगस्त में गौरव व उसके परिजन लेने आए। बहन का घर बसाने के लिए उन्होंने आशा को भेज दिया। उसकी चार साल की बेटी भी है।

आर्य नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने कहा कि पीड़ित देवराज की शिकायत पर दहेज हत्या में पति गौरव, अश्वनी उर्फ बंटी, भवर उर्फ हैप्पी, श्रीभगवान और बुआ पप्पू रानी को नामजद किया है। आज मृतका आशा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया जायेगा। आरोपी गौरव की भी तलाश कर रहे हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular