Friday, May 10, 2024
Homeहरियाणाजब बीरेंदर सिंह ने जींद के डॉक्टर ओम प्रकाश पहल और डॉक्टर...

जब बीरेंदर सिंह ने जींद के डॉक्टर ओम प्रकाश पहल और डॉक्टर एमएल पुरोहित को कहा आप आदमी अच्छे हो लेकिन आपकी पार्टी भाजपा खराब है।..

- Advertisment -

संयोग की बात है अब डॉक्टर पहल और बीरेंदर सिंह दोनों भाजपा में है और बीरेंदर के मुताबिक भाजपा भी अच्छी है।

- Advertisment -

पवन कुमार बंसल।
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने जींद के पुराने भाजपा कार्यकर्त्ता डॉ. ओम प्रकाश पहल को हरियाणा राज्य सहकारी आवास प्रसंघ लिमिटेड का चेयरमैन नियुक्त किया है। करीब चार दशक पुराने कार्यकर्त्ता को सम्मान देकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अच्छा किया।
डॉक्टर पहल और आँखों के डॉक्टर एमएल पुरोहित जींद में पार्टी से तब से जुड़े है जब पार्टी के अच्छे दिन नहीं थे। एक और सज्जन रेलवे के ठेकेदार मंगल सिंह शांत तथा जगन्नाथ मित्तल वकील। मैं उन दिनों जींद में इंडियन एक्सप्रेस अख़बार का रिपोर्टर था। बीरेंद्र सिंह उन दिनों कांग्रेस में थे। एक समारोह में उन्हें दोनों डॉक्टर यानि एमएल पुरोहित और ओम प्रकाश पहल मिल गए। उन दिनों बीरेंदर सिंह कांग्रेस के रंग में रंगे थे।
बीरेंदर सिंह ने दोनों डॉक्टरों की तारीफ करते हुए कहा कि आप तो अच्छे हो लेकिन आपकी पार्टी भाजपा खराब है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular