Saturday, May 18, 2024
Homeज्योतिषइस सप्ताह बन रहे हैं कई राजयोग, जाने तमाम राशियों का साप्ताहिक...

इस सप्ताह बन रहे हैं कई राजयोग, जाने तमाम राशियों का साप्ताहिक राशिफल

- Advertisment -
- Advertisment -

Weekly Horoscope : दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह की शुरुआत होने वाली है। इस सप्ताह में शुक्र के साथ शनि और मंगल भी बेहद शुभ स्थिति का निमार्ण कर रहे हैं। शुक्र मालव्‍य राजयोग बना रहे हैं, शनि शश राजयोग बना रहे हैं ओर मंगल रुचक राजयोग बना रहे हैं। ऐसे में कई राशियों के राशिफल पर साप्ताहिक सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

आइए जानते हैं इन राशियों के साप्ताहिक राशिफल के बारें में 

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्‍ताह करियर और आर्थिक मामलों में बेहतरीन संयोग बने हैं। सप्ताह की शुरुआत में किसी पितृतुल्य व्यक्ति के आशीर्वाद से आपके जीवन में सुख समृद्धि के संयोग बनेंगे और कार्यक्षेत्र में काम का माहौल काफी अच्‍छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह सोच समझकर निर्णय लेंगें तो आपके लिए बेहतर होगा। आर्थिक व्यय भी इस सप्ताह अधिक हो सकते हैं। स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के मामलों में काफी बेचैन रहेंगे। सप्ताह के अंत में जीवन में सुखद बदलाव नजर आयेंगे एवं आपसी प्रेम में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए इस सप्‍ताह आर्थिक मामलों में तरक्‍की के शुभ योग बन रहे हैं और आपके धन में वृद्धि होगी। कोई दो निवेश आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएंगे और आपकी कार्य योजनाएं सफल होंगी। परिवार के लोगों की सलाह से जो काम करेंगे उसमें आपको शुभ फल प्राप्‍त होंगे। परिवार के किसी सदस्य से आपको मदद भी मिलेगी। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल होगी। सप्‍ताह के अंत में कार्यक्षेत्र में कुछ कष्‍ट और परेशानी बढ़ सकती है। जिस तरह के बदलाव आप चाहते हैं उन्हें प्राप्त करने में अभी समय अधिक लगेगा। सप्ताह के अंत में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके लिए कष्टदायी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- 75 लाख WhatsApp अकाउंट्स हुए बैन, जाने-जाने किन पर गिरी गाज

मिथुन राशि-  मिथुन राशि वालों के लिए सप्‍ताह सुख समृद्धि वाला रहेगा और आपके प्रॉजेक्‍ट समय पर पूर्ण होने से आपके मन में खुशियां बढ़ेंगी। किसी महिला की मदद से कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और आप लाभ प्राप्‍त करेंगे। आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम के लिए आपको आपको मेहनत करने की आवश्यकता है।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक धन वृद्धि के शुभ संयोग इस सप्ताह बनते जाएंगे एवं आपको धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में जिस तरह के बदलाव आप चाहते हैं उन्हें प्राप्त करने में अभी समय अधिक लगेगा और आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में किसी बुजुर्ग के साथ मतभेद हो सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं साझेदारी में किए गए प्रॉजेक्ट आपके लिए शुभ परिणाम लेकर सामने आएंगे। रचनात्मक कार्यों द्वारा भी सफलता हासिल होगी। परिवार में सुखद अनुभव रहेंगे एवं आप अपने प्रियजनों के सानिध्य में समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह बेहतर नजर आएगा और आपके जीवन में सुकून शांति रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार आयेगा।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह कार्यक्षेत्र में सफलता से भरा होगा। आप जितने ध्यान के साथ अपने प्रॉजेक्ट पर ध्यान देंगे उतना अधिक सुखी रहेंगे एवं सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह सफलता से भरा होगा और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं।

धनु राशि- धनु राशि के लोगों को इस सप्‍ताह किसी कार्य में मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी। आप अपने प्रॉजेक्ट को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए इस सप्‍ताह तरक्‍की के शुभ योग बन रहे हैं। घर में बुज़ुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त करेंगे।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोग यदि कार्यक्षेत्र में बैलेंस बनाकर आगे बढ़ेंगे तो बेहतर होगा। इस सप्ताह उन्नति के मार्ग में आगे बढ़ते जायेंगे।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए इस सप्‍ताह आर्थिक धन लाभ की शुभ स्थितियां बनती जाएंगी और निवेशों द्वारा शुभ संयोग बनेंगे।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular