Saturday, February 14, 2026
Homeपंजाबपंजाब में फिर बदलेगा मौसम, कड़ाके की ठंड और असर दिखाएगी

पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, कड़ाके की ठंड और असर दिखाएगी

पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर लोगों को घने कोहरे और बारिश का सामना करना पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते 16 जनवरी तक बारिश की संभावना है। राज्य में 18 जनवरी तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 के बाद कोई अलर्ट नहीं है। इसके साथ ही अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 की गिरावट दर्ज की गई है। यह तापमान भी राज्य के सामान्य तापमान के करीब ही रहता है। सबसे अधिक तापमान पंजाब के फरीदकोट में 23.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि चंडीगढ़ में तापमान 22.1 डिग्री रहा।

हिमाचल प्रदेश से लेकर पूर्वोत्तर तक 20 राज्यों में रात और सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इससे नजदीक से देखना मुश्किल हो गया और दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में कुछ स्थानों पर तो दृश्यता शून्य हो गई। परिणामस्वरूप उत्तर रेलवे की 39 रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ और कई रेलगाड़ियां चार घंटे तक देरी से चलीं। झारखंड के रांची हवाई अड्डे से एक उड़ान का मार्ग बदलना पड़ा तथा कई अन्य उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हुई।

लोगों के लिए खुशखबरी : हरियाणा में एक और चार लेन सड़क का निर्माण होगा, CM सैनी ने दी प्रशासनिक स्वीकृति

इन जिलों में दो दिन तक बारिश की संभावना
पंजाब में आज कुछ स्थानों पर, मुख्यतः 13 जिलों में बारिश हो रही है। इन जिलों में फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला, लुधियाना, संगरूर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं। जबकि 16 जनवरी को छह जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब के कुछ इलाके शामिल हैं।

अगर रात के तापमान की बात करें तो पठानकोट और लुधियाना में सर्दी काफी तेज है। दोनों जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मोहाली में रात का तापमान 10.8 डिग्री और चंडीगढ़ में 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, राज्य के सभी जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED NEWS

Most Popular