Wednesday, January 28, 2026
HomeदेशWeather Updates : हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम...

Weather Updates : हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें- कब होगी बारिश

Weather Updates : हरियाणा में पिछले एक महीने से रिकॉर्ड तोड गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं का सिलसिला चल रहा है। सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं  मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम करवट लेगा। 19 जून से 21 जून तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं 30 जून के आसपास दिल्ली एनसीआर में मानसून के आने की उम्मीद है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि इस साल पहले मई उसके बाद जून महीने में रिकॉर्ड तोड गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं और तापमान में उछाल देखने को मिला । क्योंकि लगातार रेगिस्तानी गर्म पश्चिमी हवाओं का रूख सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर पर रहा साथ ही साथ इस दौरान सूर्य की आग उगलने वाली किरणों तथा केवल कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से केवल आंशिक रूप से आमजन को भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं से राहत मिलीं। यानी लगातार मौसम की चरम और विकट परिस्थितियां बनी रहीं साथ ही साथ पश्चिमी रेगिस्तानी हवाओं ने लगातार पूर्वी मानसून हवाओं को भी लगातार रोक लगा रखी है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी पर भी कोई हलचल नहीं होने की वजह से बंगाल की खाड़ी की मानसून गतिविधियां कमजोर पड़ गई। परन्तु वर्तमान समय में पूर्वोत्तर भारत से मानसून की हवाएं अब धीरे धीरे उत्तरी भारत की तरफ रुख करना शुरू करेगी और इसी के साथ मानसूनी हवाएं उत्तर भारत के तमाम इलाकों में गर्मी का खात्मा करेंगी।

वर्तमान परिदृश्य में लगातार हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी और भीषण आग उगलने वाली गर्मी अपने तेवरों को प्रचंड किए हुए हैं परन्तु जल्दी ही एक बार फिर से सम्पूर्ण इलाके में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढाव देखने को मिलेगा क्योंकि एक नया ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ कल बुधवार को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर बनने से अरब सागर से दक्षिणी पश्चिमी नमीं वाली हवाएं चलने और साथ ही साथ हल्की दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाएं चलने से 19-21 जून के दौरान सम्पूर्ण इलाके पर बादल वाही और तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और गरज चमक के साथ हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी, इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है इस मौसम गतिविधियों सेहरियाणा एनसीआर दिल्ली से भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं का सफाया और बढ़ते हुए तापमान पर लगाम लगेगी और आमजन को राहत मिलेगी।

RELATED NEWS

Most Popular