Sunday, October 11, 2026
Homeहरियाणारोहतकरक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं और बच्चों को मिलेगी...

रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं और बच्चों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

चण्डीगढ : हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने ने बताया पिछले वर्षों की भांति  इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

श्री विज ने बताया कि राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को उनके बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के साथ राज्य सहित चंडीगढ़ व  दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है ताकि महिलाएं/बहनें व बच्चे रक्षाबंधन के पर्व पर आवागमन कर सकें।

उन्होंने बताया कि 8 अगस्त, 2025 को दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त, 2025 की मध्य रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी।

RELATED NEWS

Most Popular