Saturday, September 12, 2026
Homeपंजाबमौसम अपडेट; पंजाब समेत कहां-कहां लू का अलर्ट, दस्तक देगा मानसून!

मौसम अपडेट; पंजाब समेत कहां-कहां लू का अलर्ट, दस्तक देगा मानसून!

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पंजाब में भी अधिक गर्मी पड़ेगी। आज यानी गुरुवार को पंजाब का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। बढ़ते तापमान को देखते हुए पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में लू का अलर्ट जारी है।

चंडीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। अमृतसर में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। जालंधर में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। लुधियाना में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा.

बठिंडा में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। मौसम साफ और गर्म रहेगा। पटियाला का तापमान- पटियाला में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा।

सनस्क्रीन लगाने से पहले इन खास बातों का जरुर रखें ख्याल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस सप्ताह दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में लू चलने की आशंका जताई है। चेतावनी में कहा गया है कि 19 मई को दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में तापमान बढ़ने से लू चलने की आशंका है।

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 31 मई के आसपास केरल में दस्तक दे सकता है। साथ ही कहा कि इसके 4 दिन आगे या पीछे होने की उम्मीद है। इसलिए मानसून 27 मई या 4 जून 2024 के बीच शुरू हो सकता है। केरल में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 1 जून है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular