Friday, May 17, 2024
Homeदेशशनिवार तक देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश

शनिवार तक देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश

- Advertisment -
- Advertisment -

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग की ओर से आने वाले चार दिनों के भीतर पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार तक ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं बारिश के साथ-साथ कई स्थानों पर बिजली गिरने और तूफान आने की भी आशंका जताई गई है।

ओडिशा में आज मौसम के बदल सकते हैं तेवर (Weather Update)

ओडिशा में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, कालाहांडी और बोलांगीर सहित अन्य हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत में  केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु घाट के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी।

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

शनिवार तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई स्थानों पर मध्यम स्तर से लेकर भारी स्तर तक बारिश होने की आशंका जाहिर की गई है। मौसम को देखते हुए कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश और झारखंड में शनिवार तक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार,  मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में भी 16 सितंबर तक छिटपुट भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इन राज्यों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी शनिवार तक भारी से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में गुरुवार से शनिवार तक मौसम खराब रहने का अनुमान है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular