Saturday, September 12, 2026
Homeदिल्लीWeather Update: हरियाणा में बारिश के आसार, 15 सितंबर से फिर सक्रिय...

Weather Update: हरियाणा में बारिश के आसार, 15 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून; जानें-ताजा मौसम अपडेट

Weather Update: हरियाणा में फिलहाल मानसून की सक्रियता कमजोर बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून सीजन के अंतिम चरण में हरियाणा-एनसीआर में एक बार फिर मौसम करवट लेने के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी में बने नए लो प्रेशर एरिया और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 सितंबर की देर रात से 18 सितंबर तक हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा जैसलमेर, राजगढ़, बैतूल, गोपालपुर से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की सक्रियता में कमी बनी हुई है। इस के साथ कुछ नमी वाली हवाएं छत्तीसगढ़ से होते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान से भी राज्य की तरफ आ रही है जिससे बीच बीच में आंशिक बदलवाई बनी हुई है जिससे मौसम अगले दो दिनों तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। परंतु 15 सितम्बर से मानसून ट्रफ एक बार फिर से राज्य के आसपास आने की संभावना है जिससे मानसून की सक्रियता में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। जिससे राज्य में 15 सितम्बर देर रात्रि से 18 सितम्बर के दौरान राज्य में ज्यादातर स्थानों पर हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular