Tuesday, April 15, 2025
Homeदिल्लीWeather Update : अब जमकर सताएगी भीषण गर्मी और हीटवेव, मौसम विभाग...

Weather Update : अब जमकर सताएगी भीषण गर्मी और हीटवेव, मौसम विभाग का आया अलर्ट

Weather Update : हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी और गर्मी अपने रंग दिखाएगी और हीटवेव (लू) का दूसरा दौर देखने को मिलेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि एक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तेज गति से हवाएं अंधड़ चलने और हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे बढ़ते हुए तापमान व झुलसाने वाली गर्मी लगाम और हीट वेब लू पर अंकुश लगा परन्तु जैसे ही पश्चिमी मौसम प्रणाली हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकली वैसे ही सम्पूर्ण इलाके में एक बार फिर से मौसम शुष्क और साफ बन गया हैं। हरियाणा एनसीआर दिल्ली से बादल और बारिश का दौर थम गया है। सम्पूर्ण इलाके में धीरे-धीरे तापमान में उछाल देखने को मिलेगा 15-19 अप्रैल के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी और हीटवेव देखने को मिलेगी। पिछले दो-तीन दिनों से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। परन्तु एक बार फिर से सम्पूर्ण इलाके में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

डॉ चंद्र मोहन के अनुसार,  आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क और साफ़ बना रहेगा16-18 अप्रैल के दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क और लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 15-19 अप्रैल के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40.0 से 45.0 डिग्री सेल्सियस और 23.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय प्रमुख सतही हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 13-15 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। दोपहर में हवा की गति धीरे-धीरे कम होकर पश्चिमी दिशा से 8-10 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। शाम और रात के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से 15-20 किमी प्रति घंटे से कम गति से हवा की गति बढ़ेगी आमजन को उमसभरी पसीने छुटाने वाली गर्मी से रूबरू होना पड़ेगा। 18 अप्रेल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से मौसम में बदलाव और तापमान में फिर से उतार चढाव देखने को मिलेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular