Friday, September 18, 2026
Homeदेशपीएम मोदी ने जारी किया लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर...

पीएम मोदी ने जारी किया लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर 300 का सिक्का

Maharani Ahilya Bai Holkar: 31 मई का दिन मध्यप्रदेश के लिए बहुत ही खास है. आज भोपाल में पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर उनकी स्मृति में 300 रुपये का विशेष सिक्का जारी किया. पीएम नरेंद्र मोदी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए.

Maharani Ahilya Bai Holkar: लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर डाक टिकट और सिक्का जारी

इस दौरान पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश को करोड़ों रुपए की परियोजना की सौगात दी. साथ ही साथ पीएम ने देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित डाक टिकट और 300 रुपए का विशेष स्मृति सिक्का जारी किया. 300 रुपए के इस सिक्के में अहिल्याबाई का चित्र बना हुआ है.

महिला कलाकारों को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित किया

पीएम मोदी ने जनजातीय, लोक और पारंपरिक कलाओं में योगदान देने वाली महिला कलाकारों को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित किया. पीएम ने भोपाल से दतिया-सतना एयरपोर्ट, इंदौर मेट्रो की येलो लाइन के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवाओं का वर्चुअली उद्घाटन किया.

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश की महिलायें अब होंगी सशक्त, दीनदयाल जन आजीविका योजना हुई लागू

गौरतलब है कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर को मालवा में आज भी बहुत ही आदर और सम्मान से याद किया जाता है. 31 मई को उनकी जयंत पर उनके सम्मान में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते है. मध्य भारत के मालवा में महारानी अहिल्याबाई होल्कर का ऐसा नाम है जो अपने जीवन में उतार चढ़ाव के अलावा सुशासन, लोकल्याणकारी राज्य और धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए किए कार्यों के लिए ज्यादा जानी जाती हैं.

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular