Monday, August 24, 2026
Homeदेशनौतपा शुरू : अब लोगों को सताएगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी...

नौतपा शुरू : अब लोगों को सताएगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी अलर्ट, जानिए- वेदर का नया अपडेट

Nautapa 2026: मौसम परिवर्तन शील और गतिशील बना हुआ है। वहीं 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है। अब अगले 9 दिनों तक तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को सताएगी। नौतपा के दौरान तापमान में उफान और गर्मी अपने तेवरों को प्रचंड बनाती है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 29 मई तक शुष्क रहने व बीच बीच में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा लू चलने की भी संभावना है। परंतु 29 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। जिसके आंशिक प्रभाव से 29 मई रात्रि से 1 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular