Monday, August 24, 2026
Homeहरियाणारोहतकसान्वी ने शूटिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय स्तर पर जीते पदक

सान्वी ने शूटिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय स्तर पर जीते पदक

Rohtak News : राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) द्वारा 15 से 23 मई तक देहरादून में आयोजित 0135 इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में रोहतक की सान्वी रोहिल्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते हैं।

इस प्रतियोगिता में देशभर के निशानेबाजों ने भाग लिया था। सान्वी ने महिला, सब यूथ, यूथ और जूनियर वर्गों में यह उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

सान्वी की इस सफलता पर परिवार, खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है। कोच मोनू और रॉबिन के मार्गदर्शन में सान्वी शूटिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular