Wednesday, September 30, 2026
HomeहरियाणारोहतकWeather Update : हरियाणा में 5 अक्टूबर तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील; सुबह-शाम...

Weather Update : हरियाणा में 5 अक्टूबर तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील; सुबह-शाम बढ़ेगी हल्की ठंड

Weather Update: हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ‌मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में 5 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने सम्भावना है। इस दौरान सुबह-शाम हल्की ठंड बढ़ेगी और हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में हवाओं के बदलाव उत्तर पूर्वी से उत्तर पश्चिमी होने की संभावना से 5 अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हल्के बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की सम्भावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु सुबह व शाम को हल्की ठंड रहने की संभावना है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

RELATED NEWS

Most Popular