Wednesday, August 26, 2026
HomeहरियाणारोहतकWeather Update : हरियाणा में 30 अगस्त तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, जानिए-...

Weather Update : हरियाणा में 30 अगस्त तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, जानिए- आगे कैसा रहेगा वेदर

Weather Update : हरियाणा में पिछले दिनों जहां उत्तरी जिलों में बारिश देखने को मिली, वहीं अब पूर्वी और दक्षिणी हरियाणा में मानसून गतिविधियां जारी हैं। इसके मुकाबले शेष हरियाणा बारिश का दौर काफी कमजोर है, जहां अलग-अलग स्थानों पर बिखराव वाली बारिश या बूंदाबांदी ही देखने को मिल रही है। ऐसे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार कमजोर मानसूनी परिस्थितियों के चलते तापमान और उमस दोनों बढ़ रहे हैं।

वहीं मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक मौसम के परिवर्तनशील रहने और बीच-बीच में बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा जम्मू, देहरादून, शाहजहांपुर, वाराणसी, दीघा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा एक साइक्लोनिक सरकुलेशन उत्तरी हरियाणा के ऊपर बना हुआ है परंतु मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने की संभावना बन रही है जिससे राज्य में मानसून की सक्रियता में अगले चार पांच दिनों में थोड़ी कमी आने की संभावना बन रही है। राज्य में 30 अगस्त तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में आंशिक बादलवाही रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर में मध्यम बारिश की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular