Friday, May 17, 2024
Homeदेशदिल्ली, यूपी, पंजाब समेत जानिए किन-किन राज्यों में होगी बारिश

दिल्ली, यूपी, पंजाब समेत जानिए किन-किन राज्यों में होगी बारिश

- Advertisment -
- Advertisment -

Weather Update : समस्त उत्तर भारत में ठंड का असर शुरु हो गया है। कई राज्यों में ठंडी हवाएं समेत हल्की बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आज पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में आज हल्के बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की आशंका है। अधिकतम तापमान  23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहेगा। दिसंबर महीने की शुरुआत में 2 से 3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान दिल्ली में हल्के से मध्यम तक कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें- भीख मांग-मांगकर अमीर बनी ये लड़की, मलेशिया में खरीदा अपना बंगला और कार

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आने वाले 24 घंटे में  हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ पंजाब से हरियाणा होते हुए दिल्ली तक समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊपर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में बना हुआ है।

आने वाले 24 घंटों के दौरान, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश होगी।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular