Thursday, May 2, 2024
Homeदेशजानिए नए साल के पहले हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम, जानिए मौसम...

जानिए नए साल के पहले हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम, जानिए मौसम की अपडेट

Weather Update: नए साल की पहली शुरुआत उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश राज्यों में लोगों को सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। शीतलहरी के साथ साल की शुरुआत हुई। घने कोहरे के कारण ट्रैफिक और हवाई सेवाओं पर काफी असर पड़ा।

Weather Today: यूपी-राजस्थान से पंजाब तक ठंड-कोहरे का डबल अटैक, नए साल के  मौसम पर आया ये अलर्ट - Fog layer over Punjab Rajasthan Haryana Delhi Uttar  Pradesh mausam New Year 1

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। लंबे वक्त तक सर्द मौसम को लेकर चेतावनी दी गई है। घना कोहरा छाया हुआ जिसके कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। वहीं हवाई सफर पर इसका काफी असर देखने को मिल रहा। कई फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ रहा है और कई फ्लाइट्स काफी देर से चल रही है। 1 जनवरी को राजस्थान के माउंट आबू में न्यूनतम  तापमान शून्य डिग्री पर जा पहुंचा।

ठंड कोहरे के बीच इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, उड़ानों और ट्रेनों पर असर |  weather update today 28 december imd coldwave alert delhi temperature dence  fog in up bihar rainfall |

दिल्लीवासियों को अभी आने वाले 3-4 दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग का कहना है कि नए साल के पहले हफ्ते में अभी दिल्ली में तापमान में और गिरावट आयेगी। इसके अलावा कोहरा भी बढ़ सकता है।

Bihar weather Pachhua increased cold in Bihar temperature dropped by 12  degrees in four days - Bihar weather: बिहार में पछुआ ने बढ़ाई ठंड, चार दिन  में 12 डिग्री गिरा पारा; इस

आने वाले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ठंड में इजाफा देखने को मिलेगा।  5 जनवरी तक पंजाब के कई हिस्सों में घने कोहरे की संभावना जताई है। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 5 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। 4 जनवरी तक दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में विभिन्न स्थानों पर बारिश हो सकती है।

 

 

ये भी पढ़ें- जानें इस साल कब मनाई जायेगी बसंत पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular