Friday, May 17, 2024
Homeदिल्लीदिल्ली में आफत वाली बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, हिमाचल और मुंबई...

दिल्ली में आफत वाली बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, हिमाचल और मुंबई में भी बारिश का अलर्ट

- Advertisment -
- Advertisment -

Weather Update: इन दिनों पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली में बाढ़ आ गई है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। बाढ़ के बीच दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। भारत मौसम विभाग विज्ञान (Weather Update) की ओर से अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग दिनों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं मुंबई में भी बारिश होगी।

96 घंटे तक भारी बारिश होने की चेतावनी (Weather Update)

अभी भारी बारिश और आपादा के बीच हिमाचल प्रदेश का जनजीवन सामान्य भी नहीं हो पाया कि इसी बीच मौसम विभाग ने फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने आने वाले 5-6 दिनों के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के लगभग 10 जिलों में 96 घंटे तक भारी  बारिश होने की चेतावनी दी गई है। 15 जुलाई से लेकर 17 जुलाई  तक ऊना, बिलासपुर, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और सिरमौर जिले में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के कारण राज्य में जारी जनहित कार्य प्रभावित हो सकता है।

प्रदेशवासियों और पर्यटकों से सावधानी बरतने की सलाह 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रदेशवासियों और पर्यटकों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। उफान भरती हुई नदियां, लैंडस्लाइड वाले क्षेत्रों, जलजमाव वाले क्षेत्रों पर नहीं जाने की सलाह दी है। साथ ही गैर जरुरी यात्रा को कैंसिल करने की सलाह दी है। ऐसे क्षेत्रों में जाना खतरनाक साबित हो सकता है। 19 जुलाई तक मौसम साफ नहीं होगा।

मुंबई में येलो अलर्ट जारी 

एक सप्ताह तक धीमी बारिश के बाद शुक्रवार को मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश हुई है जिसके कारण कुछ स्थानों पर जलजमाव की स्थिति हो गई। मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा के 13 जिलों में बाढ़ के कारण जीवन हुआ अस्त-व्यस्त, राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगी मदद

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular