Friday, September 20, 2024
Homeदिल्लीHaryana Monsoon Update : हरियाणा के दक्षिणी जिलों में मानसून मेहरबान, मौसम...

Haryana Monsoon Update : हरियाणा के दक्षिणी जिलों में मानसून मेहरबान, मौसम विभाग में जारी किया यलो अलर्ट

Haryana Monsoon Update: हरियाणा के दक्षिणी जिलों में लगातार मानसून मेहरबान बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह से सावन माह में झमाझम बारिश की गतिविधियों से मौसम सुहावना बना हुआ है। आने वाले दिनों में सम्पूर्ण इलाके में मानसून गतिविधियों में तेजी दिखने को मिलेगी। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार तक यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लगातार हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी जिलों पर लगातार मानसून गतिविधियां से दिन के तापमान में 30 से नीचे और न्यूनतम तापमान 20 के मध्य में रहने के साथ काफी सुखद स्थिति बनी हुई है। क्योंकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिण में पिछले एक सप्ताह से उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। जिससे मानसून टर्फ रेखा हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों के आसपास बनीं हुईं हैं और लगातार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी मिलने से मानसून सक्रिय बना हुआ है।

मंगलवार को  मानसून टर्फ रेखा माध्य समुद्र तल पर वर्तमान में अब श्रीगंगानगर, नारनौल, चुर्क, जमशेदपुर, दीघा से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। इन मौसम प्रणालीयों की वजह से लगातार मानसून की सक्रियता और तारतम्यता देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की सक्रियता और तारतम्यता में और अधिक तेजी की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके पर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य के आसपास बने हुए। वर्तमान में मानसून ट्रफ अपने सामान्य पोजिशन में (बंगाल कि खाड़ी) व दूसरी तरफ पंजाब हरियाणा और राजस्थान तक बार बार ऊपर नीचे हो रही है। जिससे उत्तर पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश बिहार उत्तर पूर्व के राज्यों में लगातार मानसून सक्रिय रहने कि प्रबल संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular