Thursday, May 14, 2026
HomeदेशWeather Update : हरियाणा में 15 मई को बूंदाबांदी की संभावना, 16...

Weather Update : हरियाणा में 15 मई को बूंदाबांदी की संभावना, 16 से 20 मई तक मौसम शुष्क रहेगा, जानें- ताजा वेदर अपडेट

Weather Update : हरियाणा में बुधवार रात को रोहतक, जींद,पानीपत और सोनीपत, गुरुग्राम समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। जिसके बाद गुरुवार को तापमान गिरावट आई है।

वहीं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 15 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान कल 15 मई को राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा कुछ एक स्थानों पर हवाओं व गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। परंतु 16 मई से 20 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में गर्म पश्चिमी खुश्क हवाएं चलने की भी संभावना बन रही है।

RELATED NEWS

Most Popular