Weather Update : हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 14 से 16 अक्टूबर के दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं चलने, हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान के आसपास के क्षेत्र के पर विराजमान हैं जो आज रात्रि को भारत के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से दक्षिणी पंजाब पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से उत्तरी मैदानी राज्यों उत्तरी राजस्थान पंजाब और हरियाणा के पंजाब से सटे हिस्सो में 14-16 अक्टूबर के दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ गति की हवाओं के साथ हल्की बारिश बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर गर्ज चमक के साथ छिट-पुट ओलावृष्टि की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम प्रणाली के असर से एक बार फिर से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। क्योंकि इस मौसम प्रणाली से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बर्फबारी से और हवाओं की दिशा में बदलाव से ऊपर मौसम प्रणाली के असर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
इस मौसम प्रणाली का असर हरियाणा के उत्तरी जिलों सिरसा फतेहाबाद हिसार जींद कैथल कुरुक्षेत्र पंचकूला अंबाला यमुनानगर करनाल पर ज्यादा रहेगा जबकि शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बादलों की आवाजाही और तेज़ गति की हवाओं के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है।
आमजन को सलाह दी जाती है कि गरज-चमक/तेज हवाओं/ ओलावृष्टि के दौरान बाहर जाने से बचें और पेड़ों के नीचे आश्रय न लें। कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें। सिंचाई, उरवरक़ों और कीट नाशको का प्रयोग स्थगित करें और जलभराव वाले क्षेत्रों और जल निकासी का प्रबंधन करें।

