Friday, May 3, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 13 जिलों में बारिश का...

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा में एक बार फिर से मौसम बदलने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,  14 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। 13 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

इन 13 जिलों में बारिश की संभावना

हरियाणा के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन 13 जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में बारिश की संभावना है।

करनाल और हिसार में सबसे न्यूनतम पारा  

हरियाणा के करनाल और हिसार के बालसमंद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम 9 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा है। यानी नारनौल पूरे हरियाणा में आज सबसे ज्यादा तापमान रहा।

बारिश के कारण किसान चिंतित

किसान अगले कुछ दिनों में मौसम की स्थिति में एक और दौर के बदलाव की संभावना को लेकर चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि अगर दोबारा ओलावृष्टि हुई तो खेतों में जो भी फसलें बची हैं, वे भी खत्म हो जायेगी।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 12 मार्च तक आसमान साफ रहेगा. हालांकि मौसम विभाग की मानें तो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर के चलते दिल्ली में 13 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular