Friday, May 3, 2024
Homeहरियाणासोनीपतदो मासूम बच्चों की हत्या की साजिश में कलयुगी मां गिरफ्तार

दो मासूम बच्चों की हत्या की साजिश में कलयुगी मां गिरफ्तार

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा के सोनीपत में एक महिला को अपने ही दो मासूम बच्चों की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान रूबी के रुप में हुई है। महिला सोनीपत के आदर्श नगर की रहने वाली है। आरोप है कि महिला ने बीते महीने 22 फरवरी को अपने दो बच्चों की गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज करवाया था। पुलिस ने जब शक के आधार पर खुद महिला से पूछताछ की तो बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

प्रेमी के साथ मिलकर दो मासूम बच्चों की हत्या की साजिश

इस कलयुगी मां ने खुद अपने प्रेमी नितिन के साथ मिलकर अपने दो मासूम बच्चों की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नितिन को तो पहले ही गिरफ्तार कर लिया था फिलहाल आरोपी रूबी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है। महिला का सात साल पहले ही अपने पति से तलाक हो चुका है। महिला सोनीपत में  अपने 10 वर्षीय बेटे वंश और 7 वर्षीय बेटे यश के साथ रहती थी। 22 फरवरी को महिला ने पुलिस में अपने दोनों बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दायर की थी।

महिला का कहना था कि 21 फरवरी को वह दोनों बेटों को मशद मोहल्ला स्थित स्कूल में छोड़कर काम पर चली गई थी। शाम को घर आई तो दोनों बेटे नहीं मिले। स्कूल में पता करने पर जानकारी मिली कि दोनों बच्चे स्कूल से घर जा चुके हैं। उसने शक जताया था कि उनके बच्चों का किसी ने अपहरण कर लिया है। जिस पर पुलिस ने 22 फरवरी को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

जब पुलिस ने इस मामले की छानबीन करने पहुंची तो उनका शक महिला के प्रेमी नितिन पर गया। जब पुलिस प्रेमी से पूछताछ को पहुंची तो वह छत से छलांग मार कर भागने लगा। इस बीच नीचे गिरने से उसे चोटें आई। पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस कस्टडी में उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस के अनुसार महिला का प्रेमी नितिन दोनों बच्चों यश और वंश को बाइक पर बैठाकर उत्तर प्रदेश के बागपत के खेतों में ले जाया गया। वहां बारी बारी से गन्ने के खेतों में बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शवों को जंगल के पास खेतों में फेंक दिया गया। नितिन अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। उसे महिला के पहले पति के दोनों बच्चे पसंद नहीं थे। वह उनसे छुटकारा पाना चाहता था। इसी के चलते उसने हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस को महिला रूबी के पूर्व पति ने बताया कि महिला ने अपने प्रेमी नितिन के साथ मिलकर ही मेरे बच्चों की हत्या की है। पति ने बताया कि तलाक के बाद बच्चों को अपने पास रख लिया था और नितिन को ही बच्चों को दूर ले जाने की बात कही थी, जिसके बाद नितिन ने बच्चों को उत्तर प्रदेश के गोरी पर में गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया था। बच्चों के सुबह को 23 फरवरी को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया था।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular