Saturday, October 5, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बूंदाबांदी के साथ...

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बूंदाबांदी के साथ चली तेज हवाएं

Haryana mausam : हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में मौसम परिवर्तन शील बना हुआ है यहां तेज गति से हवाएं अंधड़ और हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया। जबकि शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम शुष्क बना हुआ जिसकी वजह सम्पूर्ण इलाके में तापमान में उतार चढाव देखने को मिल रहा है ।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज़ हरियाणा के उत्तरी हिस्सों चंडीगढ़ पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र करनाल में तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया है साथ ही साथ पंचकूला चंडीगढ़ में ओलावृष्टि भी देखने को मिला है। आज मौसम प्रणाली के असर से पूर्वी पाकिस्तान पर कम दबाव का क्षेत्र बना जिसकी वजह से पंजाब और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। आने वाले दिनों में 6-8 जून के दौरान यह मौसम प्रणाली आगे बढ़ेगी जिससे पंजाब राजस्थान हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों में तेज़ गति से हवाएं अंधड़ 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने और हल्की बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा ।इस लिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही साथ अब लगातार दक्षिणी पश्चिमी अरब सागर से नमी वाली हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है परन्तु नमीं वाली हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके में लगातार आमजन को उमस भरी पसीने वाली गर्मी से रूबरू होना पड रहा है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस से 45.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

यानी सम्पूर्ण इलाके में लगातार तीन दिनों से तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे बने हुए हैं। साथ ही साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस से 32.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। हालांकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular