Wednesday, September 2, 2026
Homeदेशमौसम विभाग का अलर्ट : हरियाण में अब ठंड अपना असर दिखाएगी,...

मौसम विभाग का अलर्ट : हरियाण में अब ठंड अपना असर दिखाएगी, जानें- लेटेस्ट अपडेट

Weather Update : हरियाणा में आमतौर पर मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से लगातार सम्पूर्ण इलाके में उत्तर-पश्चिमी दिशा की हवाएं चल रही है। जिसके कारण तापमान में गिरावट आई है। जिसकी वजह से आमजन को ठंड से रूबरू होना पड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में प्रदेश के मौसम बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में कमजोर पश्चिमी मौसम प्रणालियों से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी हो रही है। जबकि मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम शुष्क और साफ़ बना हुआ है पश्चिमी उत्तरी हवाओं से सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है आमजन को बना सुबह शाम ठंड से रूबरू होना पड़ रहा है। साथ ही साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली का किसान बारिश की बांट जोह रहा है। क्योंकि उन्हें कृषि फसलों हेतु सिंचाई की दरकार हो रही है परन्तु अभी आने वाले 8-10 दिनों के दौरान बारिश की संभावना नहीं बन रही है।

27 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में उत्तरी बर्फिली हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अगर हवाओं की रफ्तार कम और शांत होती है तो हरियाणा एनसीआर दिल्ली के कुछ हिस्सों में 28-30 नवंबर के दौरान कोहरा देखने को मिल सकता है इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही साथ 29 /30 नवंबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभवानाएं हैं जिसके कारण उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी की गतिविधियां हो सकती है। जैसे ही यह पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे की ओर निकल जाएगा उसके बाद तापमान में ओर गिरावट आने की संभावनाएं हैं। यानी दिसम्बर का आगाज ठंड और कोहरा से होगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular