नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को अदालत से राहत मिल गई है। शनिवार को दिल्ली पुलिस ने उन्हें एसीएम कोर्ट में पेश किया, जहां विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) ने सशर्त उनकी रिहाई का आदेश दिया।
रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
कॉकरोच जनता पार्टी के कानूनी मामलों को देखने वाली रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दीपके की रिहाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभिजीत दीपके को पीस बॉन्ड भरवाने के बाद रिहा किया जाएगा।
बता दें कि अभिजीत दीपके को शुक्रवार को दिल्ली में तिरंगा मार्च के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस दौरान नेहा बोरा को देर रात रिहा कर दिया गया, जबकि दीपके को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें राहत देते हुए सशर्त रिहाई का आदेश दिया।

