Saturday, May 4, 2024
HomeहरियाणाSurajkund Mela 2023: उपराष्ट्रपति ने 'ढोल' तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजाई...

Surajkund Mela 2023: उपराष्ट्रपति ने ‘ढोल’ तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजाई ‘बीन’, देखें Video

- Advertisment -
- Advertisment -

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को फरीदाबाद में सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया। मेले के उद्घाटन समारोह में खट्टर और धनखड़ ‘बीन’ और ‘ढोल’ बजाते नजर आए। कार्यक्रम में खट्टर ने खड़े-खड़े कलाकारों का ‘बीन’ बजाया, जबकि उप राष्ट्रपति ने डंडा लेकर ढोल बजाया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सूरजकुंड मेले के उद्धाटन समारोह में कहा कि इस मेले में हर वर्ष एक सहभागी राष्ट्र और एक ‘थीम स्टेट’ होता है। इस मेले में इस वर्ष शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन सहभागी राष्ट्र हैं व 25 से अधिक देश भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के 8 उत्तर-पूर्वी राज्य इस मेले के थीम स्टेट हैं। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं। ये राज्य एक साथ मिलकर एक ही मंच पर अपनी कला, हस्तशिल्प और व्यंजनों का प्रदर्शन करेंगे।

सीएम ने आगे कहा, पिछले कई वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले तथा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से #हरियाणा की माटी की सौंधी महक विदेशों तक पहुंची है। पिछले 35 वर्षों से सूरजकुंड मेला शिल्पकारों और हथकरघा कारीगरों को अपना हुनर प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच रहा है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के उद्घाटन के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पर्यटन व अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किया है। सूरजकुंड मेला को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दिलाने में मुख्यमंत्री का अहम प्रयास रहा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular