Saturday, April 27, 2024
HomeपंजाबWeather Update: हरियाणा-पंजाब में ठंड बरकरार, इन जिलों में जबरदस्त सर्दी

Weather Update: हरियाणा-पंजाब में ठंड बरकरार, इन जिलों में जबरदस्त सर्दी

Haryana Weather Update: फरवरी की शुरुआत होने के साथ ही उत्तर भारत में सर्दी कम हो चुकी है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। राजस्थान में रात्रि और सुबह के तापमान में वृद्धि होने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। हरियाणा और पंजाब जिले में ठंड की स्थिति बरकरार है।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर शुक्रवार को ठंड का प्रकोप बना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। हरियाणा के करनाल में कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में भी रात का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भिवानी का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में न्यूनतम तापमान
पंजाब के बठिंडा और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5 डिग्री सेल्सियस और 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में भी रात का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पटियाला और फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular