Sunday, April 28, 2024
HomeGT एक्सक्लूसिवरोहतक में वाहन चोरों ने उठाया ट्राला, रास्ते में छोड़ी ट्राली, CCTV...

रोहतक में वाहन चोरों ने उठाया ट्राला, रास्ते में छोड़ी ट्राली, CCTV में कैद वारदात

रोहतक। रोहतक में वाहन चोरों ने आम लोगों के नाक में दम किया हुआ है। कल गांव आसन से एक ट्राला चोरी होने की वारदात सामने आई है। यह वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें आरोपी ट्राले को लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों ने रास्ते में ही ट्राली छोड़ दी। वहीं पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। IMT थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

पाकस्मा के पास खड़ी ट्राली

रोहतक के गांव आसन निवासी अशोक ने IMT पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक ट्राला है। जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपए है। उसने रात को करीब 10 बजे गांव आसन के अड्‌डे स्थित एक ढाबे पर अपने ट्राले को खड़ा किया था। वहीं बाद में वह अपने घर चला गया। जब वह 17 मार्च की सुबह करीब 8 बजे पहुंचा तो देखा कि उसका ट्राला यहां पर नहीं हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया।

अशोक ने बताया कि उसने अपने स्तर पर ट्राले का तलाश करने का प्रयास किया। वहीं आरोपी ट्राले को लेकर जाते हुए सीसीटीवी में भी कैद हो गए। उन्होंने बताया कि ट्राले की ट्राली पाक्समा रोड पर खड़ी मिली है। वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने यह सूचना उन्हीं दी थी। इस घटना की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular