Thursday, January 23, 2025
HomeहरियाणारोहतकMDU रोहतक की दो छात्राएं राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद में भाग लेंगी

MDU रोहतक की दो छात्राएं राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद में भाग लेंगी

Rohtak News : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (Maharshi Dayanand University) की दो छात्राएं राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2025 में भाग लेंगी।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि एमडीयू के पर्यावरण विज्ञान विभाग की छात्रा एकता शर्मा तथा विधि विभाग की बीए एलएलबी की छात्रा अंकिता पांडे ने गत 9 ने 14 दिसंबर 2024 को ऑनलाइन मोड से दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद-2025 क्षेत्रीय स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (दिल्ली, हरियाणा और जम्मू कश्मीर क्षेत्र) में भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन किया। इन दोनों छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते इनका चयन आगामी 24-25 जनवरी 2025 को जयपुर में आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद-2025 के लिए हुआ है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा, पंजाब और दिल्ली क्षेत्र के 11 विश्वविद्यालयों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और एकता शर्मा को सर्वश्रेष्ठ 24 उम्मीदवारों में चुना गया और अंकिता पांडे हरियाणा, पंजाब व दिल्ली क्षेत्र के विभिन्न विश्वविद्यालयों से क्षेत्रीय स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 99 अभ्यर्थियों की वेटिंग लिस्ट में शामिल हुई। अब दोनों राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2025 में भाग लेंगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular