Monday, May 6, 2024
Homeहरियाणाअम्बालाजलजमाव के कारण हरियाणा से ट्रेनें हुई रद्द

जलजमाव के कारण हरियाणा से ट्रेनें हुई रद्द

- Advertisment -
- Advertisment -

Train Canceled: हरियाणा में हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त करके  रख दिया है। भारी बारिश के कारण कई जिलों में तो बाढ़ जैसे हालात भी बन गए हैं। सड़कों और रेलवे ट्रैक पर जल जमाव की स्थिति होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों का तो आपस में संपर्क भी टूट गया है। अंबाला में बारिश की वजह से रेलवे ट्रैकों को काफी नुकसाना हुआ है जिसके कारण कई ट्रेनों को रद्द (Train Canceled)  करना पड़ा है।

16 जुलाई तक कोई ट्रेन नहीं चलेगी (Train Canceled)

मूसलाधार बारिश की वजह से विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल सेक्शन पूरी तरह से प्रभावित है। रेल मार्ग पर  पेड़ और काफी मलबा गिरा हुआ है। रेल मार्ग बाधित  होने के  बाद अंबाला रेल मंडल ने बताया कि इस रूट पर 16 जुलाई तक कोई ट्रेन नहीं चलेगी। वहीं अंबाला-न्यू सहारनपुर रूट पर घसीटपुर के पास रेलवे लाइन के नीचे से जमीन खिसक गई है।

बाढ़ की वजह से मंगलवार को 30 से अधिक ट्रेनें रद्द हुई थी। वहीं 6 ट्रेनों का का रुट डायरवर्ट किया गया है।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द 

रेलवे की ओर से आज भी ट्रेन संख्या-14504 कटरा-कालका, 22452 चंडीगढ़-मुंबई, 14508 फाजिल्का-दिल्ली , 04524 नंगलडैम-सहारनपुर, 12058 ऊना-हिमाचल-नई दिल्ली के अलावा 14505 (ASR-NLDM),14506 (NLDC-ASR), 12242 (ASR-CDDG),12411 (CDG-ASR) और 14629 (CDG-FZR) ट्रेन रद्द की गई।

अंबाला-कैथल-हिसार राजमार्ग बंद 

जलभराव की स्थिति होने की वजह से  अंबाला-कैथल-हिसार राजमार्ग अब भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि अंबाला-सहारनपुर रेल खंड पर रेल यातायात बंद कर दिया गया है क्योंकि अंबाला कैंट के घसीटपुर गांव के पास जलभराव के कारण रेल पटरी के नीचे की मिट्टी बह गई थी।

बारिश रुकने के बाद भी  बारिश रूकने के बाद भी लोगों की परेशानियां कम नहीं हुई है। गांवों- कालोनियों से लेकर घरों में बारिश का पानी भरा हुआ है। बिजली और पानी की समस्याओं का भी लोगों को सामना करना पड़ रहा है।

also read: खाने-पीने की चीजों से लेकर दवाइयां हुई सस्ती

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular