Saturday, May 18, 2024
Homeदेशताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, धमाका करने के लिए...

ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, धमाका करने के लिए आ रहे हैं दो पाकिस्तानी

- Advertisment -
- Advertisment -

मुंबई के कोलाबा में मौजूद ऐतिहासिक ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। गुरुवार को मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा कॉल आया जिसमें होटल को उड़ाने की धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने दावा किया कि दो पाकिस्तानी नागरिक होटल को उड़ाने के लिए मुंबई में आयेंगे।

खबर है कि मुंबई पुलिस के मेन कंट्रोल रूम में एक गुमनाम कॉल आया इसमें दावा किया गया कि  पाकिस्तान से दो लोग समुद्री मार्ग से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करेंगे और शहर के ऐतिहासिक ताज होटल को बम से उड़ा देंगे। पुलिस को सूचित करने वाले शख्स ने अपना नाम मुकेश सिंह बताया है। लेकिन छानबीन करने पर पता चला है कि उसका असली नाम जगदंबा प्रसाद सिंह है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला है। उसकी उम्र 35 साल है। फिलहाल वो मुंबई के सांताक्रूज इलाके में रहता है।

मुंबई 26/11 आतंकवादी हमले का गवाह बना था ताज होटल 

शायद आपको याद होगा कि  ताज होटल मुंबई में हुए 2008 के आतंकवादी हमलों का एक प्रमुख टारगेट रहा था। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने 26 नवंबर 2008 को समुद्री मार्ग से मुंबई में प्रवेश किया था और कई सार्वजनिक स्थानों को अपना निशाना बनाया था। तीन दिनों आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ हमले किए थे।

ये भी पढ़ें- Google अब आसान भाषा में देगा जवाब, AI से गूगल सर्च हुआ भारत में लॉन्च

आतंकियों के हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 ज्यादा घायल हुए थे।  23 नवंबर को कराची से समुद्री रास्ते से एक नाव के जरिए ये आतंकी मुंबई पहुंचे थे। जिस नाव से आतंकी आए थे वह भी भारतीय थी और आतंकियों ने उस पर सवार चार भारतीयों को मौत के घाट उतारते हुए उस पर कब्जा किया था।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular