Saturday, May 4, 2024
Homeटेक्नोलॉजीGoogle Map से रास्ता सर्च करने वाले हो जाये सावधान ! आने...

Google Map से रास्ता सर्च करने वाले हो जाये सावधान ! आने वाले हैं ये फीचर्स

- Advertisment -
- Advertisment -

Google Map से रास्ता सर्च करने वाले हो सावधान हो जाये क्योकि गूगल इसके अंदर कुछ नए फीचर्स ऐड करने वाला है। आने वाले नए फीचर्स में ऑन-डिवाइस लोकेशन हिस्ट्री, टाइमलाइन क्रिएशन और ब्लू डॉट फीचर भी है जो यूजर की करेंट लोकेशन की जानकारी देता को शामिल किया गया है। हाल ही में गूगल ने बताया कि अब यूजर्स किसी भी जगह की रिसेंट एक्टिविटी की जानकारी भी हासिल कर पाएंगे और लोकेशन हिस्ट्री, डायरेक्शन सर्च और विजिट भी डिलीट करने का ऑप्शन दिया जाएगा।

जैसे आप गूगल मैप की मदद से किसी लोकेशन पर गए और वहां आपको सभी एक्टिविटी के बारे में बताया गया। इसके बाद आपको ये डिलीट करने का भी ऑप्शन दिया जाएगा। हालांकि अभी ये ऑप्शन उपलब्ध नहीं है। इस पर काम किया जा रहा है और कुछ ही समय में ये ऑप्शन यूजर्स को मिलने वाला है। जो यूजर्स लोकेशन हिस्ट्री फीचर को यूज कर पाएंगे, गूगल की तरफ से उन्हें टाइमलाइन स्टोर करने का भी फीचर दिया जाएगा।

टेक जायंट ने लोकेशन हिस्ट्री सेव करने के अमाउंट ऑफ टाइम में भी बदलाव किया है। जब आप डिवाइस में पहली बार ये फीचर ऑन करेंगे तो 90 दिन तक के लिए स्टोर होगी। जबकि पहले ये 18 महीने या करीब 548 दिनों के लिए मिलता था। जबकि यूजर के पास इसे आगे बढ़ाने का भी ऑप्शन दिया जाएगा। इसे वह अपने हिसाब से बदल भी सकते हैं।

 

व्यक्ति की लेकेशन बताने वाले ब्लू डॉट फीचर में भी बदलाव किए जाएंगे। इसमें यूजर्स को कई नए फीचर्स मिलने वाले हैं। गूगल मैप की मदद से आप किसी भी लोकेशन हिस्ट्री को सर्च कर सकते हैं। गूगल का कहना है कि यूजर्स को इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी दिए जाएंगे। एक बार ये अपडेट मिलेंगे तो आप इसे यूज भी कर पाएंगे। Android या iOS पर 2024 में ये मिलने वाले हैं। ऐसे में आपको ऐसे नोटिफिकेशन को बिल्कुल इग्नोर नहीं करना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular