Saturday, May 18, 2024
Homeउत्तर प्रदेशरोहतक की इस लुटेरी दुल्हन से बच के, कई अमीरजादों से रचा...

रोहतक की इस लुटेरी दुल्हन से बच के, कई अमीरजादों से रचा डाली शादी और फिर …

- Advertisment -

प्रीति की दस शादियां हो चुकी हैं। पुलिस को चार शादियों के दस्तावेज भी मिले हैं। ये शादियां दिल्ली-एनसीआर और रोहतक में की गई हैं।

- Advertisment -

गाजियाबाद। रोहतक की लुटेरी दुल्हन प्रीति से जरा बच कर रहिये, अमीरजादों की संपत्ति हड़पने के लिए रोहतक की शातिर युवती ने 10 शादियां कर डालीं। गाजियाबाद पुलिस ने फर्जी शादी कराने वाले गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। इस बार उसके निशाने पर गाजियाबाद में यूआईएमटी कॉलेज की चेयरपर्सन सुधा सिंह की 200 करोड़ की संपत्ति थी, पर गिरोह के मास्टरमाइंड सचिन की गिरफ्तारी से साजिश विफल हो गई।

मुरादनगर में यूएमआईटी काॅलेज की चेयरपर्सन डाॅ. सुधा सिंह की संपत्ति हड़पने के लिए बड़ी साजिश रची गई थी। इसके लिए उनके मंद बुद्धि बेटे से प्रीती ने शादी रचा ली। इसके बाद सुधा सिंह की बेटी आकांक्षा की शिकायत पर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो गिरोह का खुलासा हुआ। रईस घरानों की संपत्ति हड़पने के लिए प्रीति ने 10 शादियां कर डाली। इस बार उसकी नजर गाजियाबाद में यूआईटी काॅलेज की चेयरपर्सन सुधा सिंह की 200 करोड़ की संपत्ति पर थी, पर गिरोह के मास्टरमाइंड सचिन की गिरफ्तारी से इस बार साजिश पर पानी फिर गया।

एसीपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि गाजियाबाद के मसूरी के नूरपुर गांव का निवासी हिस्ट्रीशीटर सचिन इस जालसाजी का मास्टरमाइंड है। उसके गिरोह में नूरपुर की निवासी उसकी बहन प्रवेश, रोहतक की प्रीति और दिल्ली की हरीदास कॉलोनी की नीलम शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद सचिन ने खुलासा किया कि वह ऐसे रईसजादों की तलाश में रहता था जिनकी किसी वजह से शादी नहीं हो रही हो। ऐसे घरों में प्रीति को पहले सहायिका बनाकर रखवा देता। फिर रिश्तेदार बनकर खुद भी पहुंच जाता है। इसके बाद नीलम प्रीति की मौसी बनकर जाती थी। इस तरह वह प्रीति की शादी कराता और संपत्ति हड़प लेता।

मामला गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र का है। जहां सुधा सिंह नामक एक महिला दो निजी कॉलेज चलाती हैं। इसके साथ ही सुधा के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी भी है। कुछ साल पहले इनके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद इनका एक बेटी और बेटा एवं सुधा सिंह घर में रहा करते थे। सुधा सिंह की बेटी आकांक्षा की शादी भी कुछ साल पहले हो गई थी और वह दिल्ली में रहती है लेकिन सुधा सिंह का बेटा मंदबुद्धि है। जिसके लिए सुधा सिंह के परिचित सचिन ने फरवरी 2023 में प्रीति नामक युवती को सुधा सिंह के घर मे नौकरी दिलवाई। प्रीति का काम सुधा के बेटे की देखरेख करना था।

सचिन इस बात को जानता था कि सुधा सिंह को कैंसर है। सुधा की मौत के बाद प्रापर्टी का मालिक उनका बेटा ही होगा। कुछ दिनों बाद सुधा सिंह की तबीयत बिगड़ गई। यहीं से शुरू हुआ खेल, सचिन ने सुधा के मंदबुद्धि बेटे से शादी करा दी। सुधा की सात अगस्त को मौत हो गई। सुधा की बेटी आकांक्षा ने जब प्रीति से कहा, अब उसकी जरूरत नहीं है, तो सचिन बोला, सुधा की संपत्ति की मालिक अब प्रीति है। क्योंकि उसकी शादी उनके बेटे से हो चुकी है। उसने शादी के फोटो भी दिखाए। इस पर आकांक्षा ने मुरादनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। मां के नाम करीब 200 करोड़ की संपत्ति है।

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस की जांच में सामने आया कि करोड़ो की प्रॉपर्टी को हड़पने के लिए इस गैंग ने ये पूरा षड्यंत्र रचा था। जिसके बाद पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में सचिन ने बताया कि उसका गिरोह इस तरह के लोगों को झांसे में लेते हैं ताकि उनकी करोड़ों की प्राॅपर्टी पर कब्जा कर सके। प्रीति की दस शादियां हो चुकी हैं। पुलिस को चार शादियों के दस्तावेज भी मिले हैं। ये शादियां दिल्ली-एनसीआर और रोहतक में की गई हैं। सचिन दसवीं पास है। उस पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया है वहीं प्रीती घर छोड़कर फरार है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular