Monday, May 6, 2024
Homeदेशकॉलेज का अजब फरमान छात्र-छात्राओं के एक साथ बैठने पर नामांकन रद्द

कॉलेज का अजब फरमान छात्र-छात्राओं के एक साथ बैठने पर नामांकन रद्द

- Advertisment -
- Advertisment -

बिहार का एक कॉलेज अपने अजब-गजब फरमान को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। सीवान जिले के जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज (ZA Islamia PG College) में छात्र-छात्राओं के एक साथ बैठने और हंसी मजाक करने पर नामांकन रद्द हो जायेगा। कॉलेज के प्राचार्य की ओर से ये फरमान जारी किया गया है।

छात्र-छात्राओं के एक साथ बैठने और हंसी मजाक करने पर नामांकन होगा रद्द 

ये फरमान 3 अक्टूबर को जारी किया गया था। अब फरमान पत्र सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद ये चर्चा का विषय बना हुआ है। जेड इस्लामिया कॉलेज के प्राचार्य इदरीश आलम के द्वारा जारी किया गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि सूचित किया जाता है कि अगर छात्र तथा छात्राओं को साथ में (एक साथ बैठे/हंसी मजाक करते) महाविद्यालय परिसर में देखा जाएगा तो उनके नामांकन को रद्द कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि धारा 29 व 30 के अंतर्गत स्थापित यह एक अल्पसंख्यक महाविद्यालय है। इसके सारे प्रबंधन का अधिकार शासी निकाय में निहीत है।

मामले को लेकर प्राचार्य की सफाई 

इस मामले पर जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज (ZA Islamia PG College) के प्राचार्य इदरीश आलम ने कहा कि यह कोई बड़ा मामला नहीं है। कुछ दिनों पहले लड़कियों में मारपीट हुई थी। बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का चक्कर था। ऐसे में हम लोगों ने बच्चों को डराने के लिए इस तरह का पत्र जारी किया है। हालांकि यह पत्र गलत है। ऐसा नहीं लिखना चाहिए था। इसका मुझे एहसास है। वहीं  सीवान के डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने इस मामले पर कहा है कि अभी तक ये मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है।

ये भी पढ़ें- जानिए कब है अहोई अष्टमी व्रत, जाने पूजा विधि और कथा

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular