Friday, May 17, 2024
Homeदेशयह है देश का सबसे बड़ा चोर बाजार, आधी कीमत पर मिलते...

यह है देश का सबसे बड़ा चोर बाजार, आधी कीमत पर मिलते हैं ब्रांडेड सामान

- Advertisment -
- Advertisment -

भारत के अधिकांश लोग सस्ती मार्केट करना बहुत पसंद करते हैं। हर किसी की चाहत होती है कि कम कीमत पर उन्हें अच्छा सामान प्राप्त हो। आज हम आपको देश के सबसे बड़े चोर बाजार के बारें में बताने जा रहे हैं। यूं तो देश के हर बड़े शहर में चोर बाजार उपलब्ध है। यदि आपको लग रहा है कि दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता के चोर बाजार में बताने जा रहे हैं लेकिन बिल्कुल भी नहीं। देश का सबसे बड़ा चोर बाजार मायानगरी मुंबई में स्थित है।

इस चोर बाजार की बड़ी खासियत यह है कि ब्रांडेड कंपनियों का जो सामान शो रूम में मिलता है, वह यहां सड़कों पर पड़ा मिल जाता है। बड़ी बात है कि कीमत भी आधी होती है। इस बाजार में मोबाइल से लेकर जूते-कपड़े समेत कई सामान मिलते हैं। देशभर से इस बाजार में लोग सामान खरीदने के लिए जाते हैं।

मुंबई में यहां मौजूद है चोर बाजार 

मटन स्ट्रीट और कमाठीपुरा, मुंबई में स्थित दो सबसे प्रसिद्ध चोर बाजार हैं। लेकिन, इनमें कमाठीपुरा के डेढ़ गली में लगने वाला मार्केट काफी फेमस और बड़ा चोर बाजार है। यह चोर बाजार 70 सालों पुराना है और इसकी शुरुआत साल 1950 में हुई थी।

ये भी पढ़ें- VI के इस रिचार्ज प्लान से करोड़ों यूजर्स को होगा फायदा, 1 साल तक मिलेगी वैलिडिटी

मुंबई में कमाठीपुरा इलाके की डेढ़ गली में लगने वाला चोर बाजार सुबह 4 बजे शुरू हो जाता है और 8 बजे बंद हो जाता है। मात्र चार घंटे तक लगने वाले इस बाजार में सामान खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। बता दें कि यहां ब्रांडेड सामान आधी कीमत तक मिल जाते हैं।

सस्ते में क्यों मिलता है सामान

हम से सभी को ऐसा लगता है कि चोर बाजार में चोरी का सामान मिलता है लेकिन बिल्कुल भी ऐसा नहीं है। इस बाजार में मुंबई के आसपास की छोटी फैक्ट्रियों से थोक में सामान आता है और उसे कम दाम पर बेच दिया जाता है। इसके अलावा, डेढ़ गली बाजार के कुछ दुकानदार, ब्रांडेड कंपनियों से डिफेक्टिव माल भी खरीदकर यहां बेचते हैं। हां पहले यहां चोरी का सामान जरुर मिलता था लेकिन अब ऐसा नहीं है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular