Saturday, May 18, 2024
Homeपंजाबपंजाब में कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी : लुधियाना से चुनाव लड़ेंगे...

पंजाब में कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी : लुधियाना से चुनाव लड़ेंगे राजा वडिंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा को भी टिकट…

- Advertisment -
- Advertisment -

कांग्रेस ने पंजाब की बाकी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर से उम्मीदवार घोषित किया है। रंधावा माझे के बड़े कांग्रेस नेता हैं और कई बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार वह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग लुधियाना से चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनका मुकाबला रवनीत बिट्टू से होगा। इसके अलावा खडूर साहिब से कुलबीर सिंह जीरा, श्री आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला को टिकट दिया गया है।

सोशल मीडिया पर दोस्ती किशोरी को पड़ी महंगी, युवक ने बार बार की हैवानियत

बता दें कि कांग्रेस ने चंडीगढ़ सीट और पंजाब की 12 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला, जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी, फतेहगढ़ साहिब से डाॅ. अमर सिंह, बठिंडा से जीत महिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा और पटियाला से डॉ. धर्मवीर गांधी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। दूसरी सूची में होशियारपुर से यामिनी गोमर और फरीदकोट से अमरजीत कौर साहोके का नाम शामिल किया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular