Saturday, May 11, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ताले तोड़कर की...

रोहतक में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ताले तोड़कर की लाखों का कैश, गहने और नोटों की मालाएं चुराई

- Advertisment -

परिवार वैष्णो देवी से वापस लौटा तो उसे इस चोरी का पता लगा। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना सिविल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने तिलक नगर में एक बंद घर को अपना निशाना बनाया और घर का ताला तोड़ कर लाखों का माल लेकर चंपत हो गए। वारदात उस समय हुई जब परिवार वैष्णो देवी गया था। पीछे से बंद मकान में चोर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से सरपंच के सम्मान में मिली लाखों रुपयों की नोटों की माला, कैश व गहने चोरी करके फरार हो गए। जब परिवार वैष्णो देवी से वापस लौटा तो उसे इस चोरी का पता लगा। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना सिविल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

गांव लाढ़ोत निवासी मंदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक शहर की तिलक नगर की गली नंबर 12 में किराए के मकान में रहता है। वह MDU में क्लर्क के पद पर नौकरी करता है। 14 अक्टूबर की शाम को करीब 6 बजे वह अपने परिवार सहित वैष्णो देवी के लिए चले गए थे। मकान में ताले लगाए थे। 17 अक्टूबर की शाम को करीब 5 बजे वे वैष्णो देवी से वापस आए। इस दौरान मैन गेट का ताला खोलकर घर में गए तो एक कमरा खुला हुआ था। जिस कमरे पर ताला लगाकर गए थे।

उन्होंने बताया कि अंदर गए तो कमरे का सामान बिखरा हुआ था। जिसे देखकर स्पष्ट हुआ कि उनके घर में चोरी हुई है। जिसकी सूचना डायल 112 पर दे दी। जब सामान चेक किया तो पता चला कि उनके घर से 2 लाख 50 हजार कैश, एक 51 हजार रुपए के नोटों की माला, एक 31 हजार रुपए की माला, एक 21 हजार की माला, एक 11000 की माला, 10 माला 5100 रुपए की, 15 माला 1100 रुपए की, 2100 रुपए की 20 मालाएं चोरी की गई थी।

मनदीप ने पुलिस को बताया कि उसका भाई संदीप गांव लाढ़ोत का सरपंच बना था। उस समय उसके भाई का लोगों ने नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया था। वे सभी माला रखी थी। जो चोर ले गए हैं। इसके अलावा गहने भी चोरी हुए हैं। जिनमें एक सोने का मंगलसूत्र, तीन अंगूठी सोने की, नाक की 4 जोड़ी, सोने की लोंग, एक जोड़ी सोने की बाली, चांदी की 4 जोड़ी पाजेब, 4 जोड़ी चांदी कि चुटकी, 5 चांदी की अंगूठी आदि शामिल थे। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। उन्होंने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए। वहीं शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular