Friday, May 3, 2024
Homeस्पेशल स्टोरीदेश के इस शहर में रखी है दुनिया की सबसे बड़ी चाकू,...

देश के इस शहर में रखी है दुनिया की सबसे बड़ी चाकू, खासियत और कीमत जानकर हो जाओगे हैरान…

- Advertisment -
- Advertisment -

आजतक चाकू का उपयोग आपने खाना बनाने या अन्य कोई उपकरण काटने में किया होगा। जिसके लिए आपने ज्‍यादा से ज्‍यादा 7-8 इंच के चाकुओं का उपयोग किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी दुनिया की सबसे बड़ी चाकू देखी है।आज हम अपने इस लेख में आपको बताएंगे दुनिया के सबसे बड़ी चाकू के बारे में जिसकी कीमत और खासियत के बारे में जानकर आप हैरान रह जाओगे।

आपको बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े रामपुरी चाकू की लंबाई करीब 6.10 मीटर है। जिसको आप आसानी से देख सकते हैं। जी हां आपने सही सुना यह चाकू कही और नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के रामपुर में मौजूद है ,जिसका वजन आठ क्विंटल है। आपको जानकर हैरानी होगी की इस चाकू की कीमत करीब 52 लाख रुपये से भी अधिक बताई जा रही है। इस चाकू का लोकार्पण पिछले साल ही रामपुर के चाकू चौराहे पर किया गया है। अगर आप रामपुर कभी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो चाकू चौराहे पर विजिट करना न भूलें।

जानें चाकू की खासियत

world biggest rampuri knife in rampur city uttar pradesh

रामपुर में मौजूद यह चाकू दुनिया का एकमात्र ऐसा चाकू है, जिसे किसी शहर के बीचों बीच चौराहे पर लगाया गया है। इस चाकू की खासियत जान आपका मन वास्‍तव में इसे देखने का होगा क्योंकि पूरे विश्व में प्रसिद्ध यह चाकू बटन से खुलता और बंद होता है। इसकी नक्काशी की बात करें तो यह बहुत ही अद्भुत है क्योंकि न तो इसमें कभी जंग लग सकता है और ना ही यह धूप में खराब होगा। इसे जल्‍द ही गिनीज बुक में भी शामिल किया जा सकता है।

फिल्मों से फेमस हुआ चाकू
बताया जाता है कि रामपुर में चाकू को बनाने की कला लगभग 100 साल पुरानी है। रामपुरी चाकू सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि भारत के लगभग हर कोने में बिकते हैं। रामपुरी चाकू को लेकर एक अन्य कहानी है कि 60 से 70 के दशक में हिंदी फिल्मों में विलेन अक्सर हाथ में रामपुरी चाकू लिए दिखाई देते थे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular