Tuesday, May 7, 2024
Homeहरियाणारोहतकरूठ कर मायके चली गई पत्नी, ससुराल जाकर पति ने मनाया, नहीं...

रूठ कर मायके चली गई पत्नी, ससुराल जाकर पति ने मनाया, नहीं मानी तो मारी गोली

- Advertisment -

नाराज पत्नी को मनाने आया मायके, नहीं मानी तो मारी गोली, पत्नी की शिकायत पर पति और भांजे पर केस दर्ज

- Advertisment -

रोहतक। रूठ कर रोहतक स्थित मायके गई पत्नी को नहीं पता था कि उसका पति किसी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में है। बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 निवासी कृष्ण गोदारा अपने भांजे जतिन के साथ अपनी नाराज पत्नी मोनिका को मनाने के लिए शहर के गोहाना रोड स्थित वीटा मिल्क प्लांट के साथ लगते प्रवेश नगर इलाके में अपनी ससुराल आया था। लेकिन मोनिका नहीं मानी। इसके बाद कृष्ण ने मोनिका को मनाने के लिए जो कदम उठाया उसे जानकार आप हैरान रह जायेंगे। कृष्ण ने नाराज पत्नी को मनाने में नाकाम रहने के बाद गुस्से में आकर उसे डराने के लिए घर से बाहर आकर गोली चला दी। जिसके बाद मोनिका ने पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस को शिकायत देकर कृष्ण गोदारा और जतिन पर केस दर्ज करवाया है।

मोनिका ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में बहादुरगढ़ के कृष्ण गोदारा के साथ हुई थी। अब दोनों के बीच अनबन रहती है। मोनिका के अनुसार वो इसी के चलते प्रवेश नगर अपने मायके में मां निर्मला के साथ पिछले एक साल से रह रही है। वीरवार को उसका पति कृष्ण अपने भांजे सोनीपत के गांव जाटी निवासी जतिन के साथ प्रवेश नगर में उनके घर आया था। वो उसे मना कर वापस ले जाना चाहता था। कृष्ण ने शराब पी रखी थी इसी बीच उनमें फिर से बहस हो गई और उसने ससुराल जाने से मना कर दिया।

मोनिका ने बताया कि इसके बाद वो गेट पर खड़ा होकर जोर जोर से चिल्लाने लगा और बहस होने के बाद कृष्ण घर के बाहर आकर गेट पर खड़ा हो गया और पिस्तौल निकाल ली। मोनिका का कहना है कि कृष्ण उसने अवैध पिस्तौल निकालकर हवाई फायरिंग करनी चाही तो उसने उसे पकड़ लिया। इसी बीच कृष्ण ने जमीन में नीचे गोली चला दी। इसके बाद कृष्ण और जतिन ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular