Saturday, May 18, 2024
Homeज्योतिषबुध धनु राशि में करेंगे प्रवेश, मेष और वृषभ वाले करें ये...

बुध धनु राशि में करेंगे प्रवेश, मेष और वृषभ वाले करें ये उपाय

- Advertisment -
- Advertisment -

बहुत जल्द बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 27 नवंबर 2023 को बुध का धनु राशि में गोचर सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर होगा। 28 दिसंबर तक बुध धनु राशि में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ज्ञान, सौभाग्य, बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है। इस दौरान मेष और वृषभ राशि के लोगों को कुछ उपाय जरुर करना चाहिए।

मेष राशि के लोग कर सकते हैं लंबी यात्रा

मेष राशि के लोगों के लिए बुध ग्रह तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं और 27 नवंबर 2023 को बुध ग्रह मेष राशि के लिए 9वें भाव में गोचर करेंगे। इस समय मेष राशि के लोगों को लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकती है। परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस अवधि में मेष राशि वालों को अपनी वाणी के आधार पर काम में सफलता मिल सकती है। मेष राशि वालों को किसी काम में सफलता पाना है तो बुध देव को प्रसन्न करने के लिए रोज तुलसी के पौधे को पानी दें और रोज एक तुलसी की पत्ती का सेवन करना चाहिए।

वृषभ राशि के लोग इन लोगों को दें सम्मान 

वृषभ राशि के लोगों के लिए बुध ग्रह दूसरे और पांचवें भाव के अधिपति हैं और 27 नवंबर 2023 को 8वें भाव में गोचर करेंगे। वृषभ राशि वालों के लिए बुध देव का यह गोचर लाभकारी साबित नहीं होगा। वृषभ राशि वालों को इस दौरान सेहत संबंधी शिकायत हो सकती है। तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से भी जोखिम उठाने पड़ सकते हैं। वृषभ राशि वालों को बुध देव को प्रसन्न करने के लिए ट्रांसजेंडर्स का सम्मान जरूर देना चाहिए। महिलाओं को इस दौरान हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां पहनना चाहिए।

ये भी पढ़ें- BSNL ने अपने यूजर्स के लिए लॉन्च की ये सर्विस, घर बैठे मिलेगी कई सारी सुविधायें

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular