Monday, May 6, 2024
Homeदेशपति ने अपनी पत्नी की प्रेमी से कराई शादी, बच्चों को भी...

पति ने अपनी पत्नी की प्रेमी से कराई शादी, बच्चों को भी छोड़कर चली गई महिला, पति के छलके आंसू

- Advertisment -
- Advertisment -

Bihar : बिहार के बेगूसराय से फिल्म हम दिल दे चुके सनम से मिलता-जुलता मामला सामने आया है। यहां शादी के बंधन पर पहला प्यार भारी पड़ गया। पति ने खुद अपनी पत्नी की शादी उसके पहले प्रेमी के साथ करवा दी। भगवानपुर के शिव मंदिर में आयोजित इस शादी का गवाह हजारों लोग बने। इस शादी की सबसे खास बात तो यह रही कि मां की दूसरी शादी में उसके दोनों बच्चे भी शामिल रहे।

साल 2018 में अजय कुमार की शादी काजल से हुई थी। लेकिन शादी के बाद भी काजल जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के अघापुर गांव के रहने वाले अपने पहले प्रेमी राज कुमार ठाकुर के संपर्क में रही। काजल और राज कुमार शादी से पहले ही एक दूसरे से प्यार करते थे। काजल के दो बच्चों की मां बनने के बाद भी दोनों के बीच चोरी-छिपे अफेयर जारी रहा।  जब अजय को इस बात की भनक लगी तो काजल ने साफ कर दिया कि वो अपने पहले प्रेमी राज कुमार को नहीं छोड़ सकती है।

ये भी पढ़ें- ब्रा और पैंटी में तस्करी कर रही हैं लड़कियां, पुलिस के भी उड़े होश

अजय ने बताया कि बीते सोमवार को उनके परिवार के सदस्यों ने काजल और राजकुमार को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जब मेरे परिवार के सदस्यों ने मुझे घटना के बारे में बताया तो मैं पहले चौंक गया। लेकिन मैंने उसे अपने वैवाहिक बंधन से मुक्त करने का फैसला किया। उसके साथ शादी जारी रखने का कोई मतलब नहीं था क्योंकि वह राज कुमार के साथ रिश्ते में थी।

इसके बाद पति ने अपनी पत्नी की खुशी के लिए पूरे समाज के बीच उसकी शिव मंदिर मे शादी करवा दी। इसके साथ ही पति ने अपने दोनों बच्चों की परवरिश का जिम्मा भी खुद उठाया। पति की मौजूदगी में अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराए जाने की सूचना के बाद इस शादी को देखने के लिए हजारों की संख्या में मंदिर पहुंच गए। आंसू छलकती आंखों के साथ अजय ने काजल को राज कुमार के साथ विदा कर दिया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular