Sunday, February 15, 2026
Homeवायरल खबरMS DHONI के सम्मान में 7 रुपये का सिक्का ला रही है...

MS DHONI के सम्मान में 7 रुपये का सिक्का ला रही है सरकार? जानें क्या है सच्चाई

MS DHONI : सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में 7 रुपये का नया सिक्का जारी करने जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दावा (MS DHONI )

इस तस्वीर में लिखा था कि RBI धोनी के क्रिकेट में योगदान के कारण 7 रुपये का सिक्का जारी करेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसे बड़े पैमाने पर शेयर किया जा रहा था और कई लोग इसे सच मानने लगे थे। पोस्ट में दावा किया गया था कि धोनी जिनकी कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीते को सम्मानित करने के लिए यह सिक्का जारी किया जा रहा है।

 झूठी जानकारी सामने आई

हालांकि प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस दावे का खंडन किया है। PIB ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी और कहा कि यह दावा झूठा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘आर्थिक मामलों के विभाग ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।’ इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह का कोई सिक्का जारी करने का कोई आदेश नहीं है।

एमएस धोनी की विरासत

महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान माने जाते हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने 2007 में पहले टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप जीते। धोनी ने 2004 से 2014 तक भारत के कप्तान के रूप में क्रिकेट की दुनिया में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके बाद, हालांकि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो गए, लेकिन उन्होंने आईपीएल में खेलना जारी रखा है।

RELATED NEWS

Most Popular