Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में लगा बिजली विभाग का दरबार,उपभोक्ता फोरम के चैयरमेन ने सुनी...

रोहतक में लगा बिजली विभाग का दरबार,उपभोक्ता फोरम के चैयरमेन ने सुनी समस्याएं

- Advertisment -

मीटर न लगाने के नाम पर एक उपभोक्ता ने शिकायत दी तो उसके एरिया की एसडीओ मनीता धनखड़ जनता दरबार में ही नहीं पहुंची थी। जिसे अन्य अधिकारी द्वारा फोन कर बुलाया गया। बार बार उपभोक्त के परेशान होने के कारण चेयरमैन ने एसडीओ को हडकाया और उसका मीटर लगाने के आदेेश दिए।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत के निवारण के लिए राजीव गांधी विद्युत भवन में शुक्रवार को विभाग की तरफ से जनता दरबार लगाया गया। जिसकी अध्यक्षता फोरम के चैयरमेन आरके खन्ना ने की। फोरम में 15 से ज्यादा शिकायतें आई, जिनमें से दो का ही समाधान हो पाया। कुछ शिकायतों को फोरम में रखा गया। एक उपभोक्ता का मीटर कटने के बाद भी निगम ने पांच हजार रूपये का बिल थमा दिया। पीड़ित चार बार फोरम में शिकायत रख चुका लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा है।

बिजली निगम के कांफ्रेस हाल मे सवा 11 बजे जनता दरबार शुरू हुआ। लेकिन चैयरमेन पहले पहुंचे और अधिकारी कोई 20 मिनट तो कोई एक घंटा लेट पहुंचा। निगम के एसई पूरे सवा घंटे बाद जनता दरबार में पहुंचे। तब तक उपभोक्ता फोरम में 3 शिकायतें सुनी जा चुकी थी। मीटर न लगाने के नाम पर एक उपभोक्ता ने शिकायत दी तो उसके एरिया की एसडीओ मनीता धनखड़ जनता दरबार में ही नहीं पहुंची थी। जिसे अन्य अधिकारी द्वारा फोन कर बुलाया गया। बार बार उपभोक्त के परेशान होने के कारण चेयरमैन ने एसडीओ को हडकाया और उसका मीटर लगाने के आदेेश दिए।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular