Friday, May 3, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन घरों को...

रोहतक में चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन घरों को खंगाल दिया, लाखों की चोरी

- Advertisment -

पीड़ित ने बताया कि सामान चेक करने पर पाया कि उनके घर से सोने की अंगूठी, सोने का ओम, मंगलसूत्र, चांदी की अंगूठी व उसकी पत्नी की बहन के जेवरात जिनमें सोने का चांद व अंगूठी, चांदी का हथफुल, चांदी का जुड़ा पिन आदि करीब 3 लाख रुपए के गहने चोरी हुए हैं।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक के शास्त्री नगर में एक ही रात में तीन घरों में चोरी हो गई। चोर लाखों रुपए के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात उस समय हुई जब परिवार वाले सो रहे थे। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। शास्त्री नगर निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को घर की छत के रास्ते चोर घुसे और लाखों रुपए के गहने व नकदी चोरी कर ले गए। जब सुबह उठे तो उन्होंने देखा कि उनका सारा सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि वे रात को घर पर सोए थे। वहीं दूसरे कमरे में चोरी हुई।

पीड़ित ने बताया कि सामान चेक करने पर पाया कि उनके घर से सोने की अंगूठी, सोने का ओम, मंगलसूत्र, चांदी की अंगूठी व उसकी पत्नी की बहन के जेवरात जिनमें सोने का चांद व अंगूठी, चांदी का हथफुल, चांदी का जुड़ा पिन आदि करीब 3 लाख रुपए के गहने चोरी हुए हैं। वहीं 20 हजार रुपए की नकदी भी चोरी कर ली। ओमप्रकाश ने बताया कि घटना को देखकर लग रहा है कि चोरों ने पूरी तसल्ली से चोरी की है। मानों उन्हें किसी का डर तक ना हो। वहीं उनके पड़ोसी जयप्रकाश के मकान में भी रात को चोरी हुई है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

घर में बिखरा सामान

बिहार के जिला सीतामड़ी निवासी नितेश पंडित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शास्त्री नगर में रहता है। रात को अपने अपने परिवार के साथ सो रहा था। सुबह शोर सुनकर उठा तो देखा कि उसके घर का सामान बिखरा हुआ था। रात करीब साढ़े 10 बजे से अलसुबह ढाई बजे के बीच में अज्ञात चोरों ने उनके घर में चोरी की है। जब सामान चेक किया तो पाया कि सोने का मंगलसूत्र, सोने की नथ, चांदी के सिक्के आदि आभूषण गायब मिले। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular