Rohtak News : के.वी.एम नर्सिंग कॉलेज में 14 अगस्त को तीज का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया गया। तीज का त्योहार हरियाणवी संस्कृति में बहुत ज्यादा महत्व रखता है। हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज के रूप में मनाया जाता है। तीज के दिन झूला झूलने का बहुत महत्व होता है ।
इसी के उपलक्ष्य में के.वी.एम प्रांगण में झूलों को भी मनमोहन तरीके से सजाया गया तथा अध्यापक, अध्यापिकाओं ने आनंद लिया। इस कार्यक्रम में मेहंदी कंपटीशन, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन, फैंसी ड्रेस का भी आयोजन किया गया। स्पर्धा में कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा बहुत ही सुंदर तरीके से अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान कालेज के डायरेक्टर कर्मवीर मायना व प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा तथा सभी अध्यापक गण मौजूद रहे। मेहंदी स्पर्धा में दिव्यांशी अंजलि और मुस्कान ने स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर मेकिंग में दिव्यांशी सोनम और अर्पिता ने स्थान प्राप्त किया और स्लोगन में पारुल व तमन्ना और साक्षी ने स्थान प्राप्त किया और फैंसी ड्रेस में सूरत और सारिका जानवी और इसिका ने स्थान प्राप्त किया और नृत्य कला में दीपिका भूमिका ने स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज के डायरेक्टर और प्रधानाचार्य ने छात्राओं का उत्साह वर्णन करते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया।


