Tuesday, September 29, 2026
Homeहरियाणारोहतकके.वी.एम. पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज...

के.वी.एम. पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज का पर्व

Rohtak News : के.वी.एम. पब्लिक स्कूल रोहतक में तीज एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया।

तीज के अवसर पर छात्राओं एवं विद्यार्थियों के लिए मेहंदी लगाने तथा पतंग उड़ाने की गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बच्चों ने इन गतिविधियों का आनंद लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

वहीं, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति विषय पर ड्रॉइंग, पेपर क्राफ्टिंग सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मीना कौशिक ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना को विकसित करती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापक सविता दहिया निशा,आरती, रिंकी और संजय का मुख्य योगदान रहा।
कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में हुआ।

RELATED NEWS

Most Popular