Saturday, April 27, 2024
Homeदेशपहलवानों का समर्थन करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, खिलाड़ी देश की...

पहलवानों का समर्थन करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, खिलाड़ी देश की शान, आरोपों की जांच हो

Wrestlers Protest: भारतीय पहलवान खिलाड़ी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका प्रदर्शन लगातार राजनीतिक रुप लेता जा रहा है। अब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी विरोध कर रहे पहलवानों के समर्थन में उतर गई हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा, हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन और उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

पहलवान गीता फोगाट ने भी पहलवानों का समर्थन करते हुए लिखा, आज बहुत दुख: हुआ यह तस्वीर देखकर की हमारे देश के गौरव ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी दिल्ली मे जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे है। ये तानाशाही बंद होनी चाहिये आज हम पूर्ण रूप से अपने खिलाड़ी साथियो की मांगों का समर्थन करते है।

बता दें कि पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर कुश्ती संघ को अपने तरीक़े से चलाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पर कई लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग कर रहे है ।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular